पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारी भीड़, लगा जाम

भारी भीड़, लगा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित एकीकृत महिला बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए हुई परीक्षा में सागर में 11 हजार 739 महिलाओं ने परीक्षा दी। जिले में कुल 25 केंद्रों पर दो शिफ्ट में परीक्षा हुई। सुबह की पारी में हर वर्ग से तो दोपहर की पारी में विभागीय अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले में 765 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सागर संभाग के संयुक्त आयुक्त एवं व्यापम परीक्षा के समन्वयक डॉ. राजेश राय ने बताया कि संभाग में कुल 32 हजार 6 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए तो 1 हजार 954 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

अंधेरे में दिया पेपर: सुबहसे छाए घने कोहरे के कारण कई परीक्षा केंद्राें अंधेरा रहा। समुचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने की शिकायतें भी कई जगह से आईं।

लेट हुए परीक्षार्थी: बीटी कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस परीक्षा केंद्र पर कई अभ्यर्थियों ने देरी से प्रवेश की शिकायत की। वहां प्रवेश के लिए एक गेट होने के कारण ऐसा हुआ।


परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के अलावा उनके परिजनों की भारी भीड़ रही। सिरोंजा में निजी विश्वविद्यालय में बने परीक्षा केंद्र के बाहर सड़क पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।

सरल था पेपर : परीक्षा में बैठी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि 200 अंकों के पेपर में ज्यादातर प्रश्न ऐसे थे, जिनका कार्यकर्ताओं से सीधा वास्ता है। हालांकि कई परीक्षार्थियों की शिकायत थी कि जिन गाइडों से तैयारी की, उनसे कुछ नहीं आया।
(सागर. महिला एवं बाल विकास की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण एक्सीलेंस स्कूल के सामने ट्रैफिक जाम हो गया।)