स्कूलों में प्रतिभा पर्व
सागर | जिलेभर की स्कूलों में आज प्रतिभा पर्व मनाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी आरएन शुक्ला ने बताया कि कक्षा 1 से 8वीं तक की स्कूल में यह कार्यक्रम होगा। इसके लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण करेंगी। बच्चों की शैक्षणिक स्थिति का परीक्षण करेंगे। सभी स्कूल में यह कार्यक्रम अनिवार्य रूप से होगा।