किशोरी बालिका कौशल प्रशिक्षण शिविर लगा
सागर | एकीकृतमहिला एवं बाल विकास विभाग के बरौदिया सेक्टर के तत्वावधान में किशोरी बालिका कौशल प्रशिक्षण शिविर लगा। परियोजना अधिकारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में शिविर लगा। सेक्टर की सुपरवाइजर श्रीमती पुष्पा चढ़ार ने किशोरी बालिकाओं को किशोरावस्था के निर्णायक दौर में होने वाले परिवर्तनों पर प्रकाश डाला।