पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारी समेत तीन पर चलेगा केस

पटवारी समेत तीन पर चलेगा केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। न्यायालय ने शहर के उदयपुरा पटवारी हल्का में छलपूर्वक बेचे गए प्लॉट के मामले में पुलिस को तत्कालीन पटवारी मनोज चौधरी, विक्रेता कोमल पटेल और उसकी पत्नी विनीता के खिलाफ चारसौबीसी का प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया है। करीब पौने तीन साल पहले विक्रेता एवं भू- स्वामी कोमल पटेल ने अपने निर्धारित रकबे की पूरी भूमि बेच दी। इसके बाद जमीन होने पर भी उसने पटवारी से सांठगांठ कर अपनी पत्नी के नाम पर भूखंड की रजिस्ट्री करवाई थी।
तिली निवासी परिवादी पुरुषोत्तम चौरसिया ने विक्रेता, भू-स्वामी और पटवारी मनोज चौधरी की शिकायत एसडीएम और तहसीलदार से की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पटवारी मनोज चौधरी को निलंबित कर विक्रेता कोमल पटेल और उसकी पत्नी विनीता पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने आरोपियों पर मामूली सी कार्रवाई की तो परिवादी ने न्यायालय की शरण ली। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एडी द्विवेदी ने सुनवाई के दौरान पाया कि तीनों ने मिलकर फरियादी के साथ धोखाधड़ी की है। अत: उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए।