यह प्रक्रिया शुरू करने के पहले थानावार महिला अपराधों की समीक्षा की जाएगी। एसपी ने बताया कि सागर ऐसा जिला बन गया है, जहां प्रत्येक थाने में एक महिला आरक्षक की पोस्टिंग की गई है। अन्यथा इसके पहले तक यह व्यवस्था भी लागू नहीं थी। यहां तक दूरदराज के थानों में भी महिला आरक्षक को भेजा गया है।
यहां होगी तैनाती : 1.बीना 2. खुरई 3. राहतगढ़ 4. रहली 5. बंडा 6. देवरी।
महिलापुलिस अधिकारियों पर एक नजर - {प्रधानआरक्षक : 14 {थाना प्रभारी : 02 {सब इंस्पेक्टर : 16 {सूबेदार : 01 {एएसआई : 04 {आरक्षक : 88।
मुसीबत में महिलाएं हो तो इन नंबरों को डायल करें
- निर्भया मोबाइलवैन- 9479997526
- हेल्पलाइन-9479997555
- महिलाआयोग-0755-2661815