झुलसी दो महिलाओं की मौत
बुरी तरह झुलसी दो महिलाओं की रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रताप वार्ड बीना निवासी कमलेश साहू की प|ी कृष्णा को जिला अस्पताल रैफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, विनायका के पास पिथोली गांव के पुरुषोत्तम यादव की प|ी मीना को 8 दिसंबर को झुलसने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
करंट लगने से मौत
बहेरिया थानांतर्गत बड़तूमा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय रघुवीर सिंह रविवार सुबह खेत में काम कर रहा था, तभी उसे करंट लगा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।