- Hindi News
- सागर बीना इन्डस्ट्रियल कॉरिडोर का सर्वे शुरू
सागर-बीना इन्डस्ट्रियल कॉरिडोर का सर्वे शुरू
{ दिल्लीकी एक प्राइवेट कंपनी कर रही है सर्वे
{इंडस्ट्रियल,टूरिज्म, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को मिलेगी जगह
नगरसंवाददाता | सागर
राज्यसरकार सागर-बीना-भोपाल के बीच इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने जा रही है। क्षेत्र के आर्थिक विकास को ध्यान में रखकर बनी इस बहुउद्देश्यीय याेजना के लिए ग्राउंड सर्वे शुरू हाे चुका है। यह काम दिल्ली बेस्ड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन (आईडीएफसी) लिमिटेड नाम की कंपनी कर रही है। जिला औद्योगिक विकास केंद्र निगम(एकेवीएन) के अनुसार यह सर्वे करीब-करीब आखिरी चरण में है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस कॉरिडोर से सागर-बीना रूट के अलावा शहर की 10 किमी की परिधि में औद्योगिक गतिविधियों में बड़ा परिवर्तन आएगा।
स्थानीयसंसाधन आधारित उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा : एकेवीएनके महाप्रबंधक एसके भंवर के अनुसार राज्य शासन के उद्योग विभाग की मंशा है, कि औद्योगिक विकास के नए ढांचों में स्थानीय संसाधन आधारित उद्यमों को प्राथमिकता दी जाए। सागर-बीना-भोपाल के बीच बनने वाला इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में इसी थीम पर तैयार किया जा रहा है। फिलहाल इस कॉरिडोर के लिए बीना -खुरई के सुनेठी, दलपतपुर देवल जैसे गांवों में सरकारी जमीन को चिन्हित किया गया है। चूंकि यह कॉरिडोर भोपाल तक प्रस्तावित है, इसलिए इसमें विदिशा, रायसेन एवं भोपाल के ग्रामीण इलाकों को भी शामिल किया जाएगा। भंवर के अनुसार जिन जमीनों को चिन्हित किया जा रहा है। वह सभी सागर-बीना-भोपाल मार्ग से करीब की हैं, ताकि औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास में अतिरिक्त राशि खर्च नहीं करना पड़े।
बीनारिफायनरी, एग्रीकल्चर क्लस्टर बनेंगे रीढ़ : एकेवीएनके अनुसार इस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की मुख्य रीढ़ बीना ओमान रिफायनरी होगी। क्योंकि इस अंतरराष्ट्रीय तेल शोधन कंपनी से निकलने वाले बहुत से उत्पादों को यहां प्रोसेस कर नए उद्यम स्थापित किए जा सकते हैँ। उदाहरण के लिए पिछले महीने हुई इंदौर में हुई इन्टेन्शन टू इन्वेस्टमेंट मीट में एक निवेशक ने इस क्षेत्र में रिफायनरी से निकलने वाली फ्लाय एश (राख) से ईट का निर्माण करने में रुचि दिखाई है। इसके अलावा खुरई में एग्रीकल्चरल मशीनरी के निर्माण की इकाईयों के लिए रॉ मटेरियल उपलब्ध कराने वाली इकाई या डिपो भी यहां लगाए जा सकेंगे। वहीं खुरई में उच्चस्तरीय क्वालिटी का गेंहू