पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नव विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दी

नव विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | जिलेमें रविवार को अलग-अलग जगह दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पगारा रोड स्थित सुभाषनगर वार्ड में सुबह करीब 10 बजे नव विवाहिता ने फांसी लगाई। वहीं रानीपुरा में एक युवक फांसी पर लटका मिला। मोतीनगर पुलिस के अनुसार सुभाष नगर वार्ड में किशन साहू के मकान में किराए से रह रहे रामबाबू पटेल सुबह किसी काम से धर्मश्री चला गया। करीब दस बजे उसकी प|ी 22 वर्षीय माया ने पंखे पर लटककर फांसी लगा दी। घटना की जानकारी रामबाबू को उस समय लगी, जब वह घर वापस आया। उसने मकान मालिक एवं पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। रामबाबू नल फिटिंग का काम करता है। वह दो साल से किराए के मकान में रह रहा है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी गंभीरिया निवासी माया से हुई थी। रामबाबू की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। बहेरिया थानांतर्गत रानीपुरा गांव में शोभत सिंह गौंड़ के 26 वर्षीय बेटे हरिशंकर ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं में कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।