- Hindi News
- देर रात अाधे घंटे तक कई इलाकों में ब्लैकआउट
देर रात अाधे घंटे तक कई इलाकों में ब्लैकआउट
सागर | धर्मश्रीफीडर में पिछले चार दिन से रोजाना फॉल्ट आने से घंटों देर रात घंटो कई इलाके अंधेरे में डूबे रहते हैं। शनिवार रात भी करीब 1.20 बजे से सवा दो बजे के आसपास बिजली बंद रही। इसके अलावा 33 केवी लाइन में ट्रिपिंग के चले आधे घंटे सिविल लाइन सहित कई इलाकों में ब्लैक आउट की स्थिति बनी रही। शहर के धर्मश्री फीडर क्षेत्र के तहत आने वाले अंबेडकर वार्ड, राजीव नगर वार्ड, रविशंकर वार्ड, मोतीनगर चौराहा, मोहन नगर, बड़ा बाजार, इतवारा बाजार, विवेकानंद, काकागंज, पंतनगर सहित घनी आबादी वाला आसपास का बड़े क्षेत्र में रोज रात को बिजली बंद हो जाती है। बिजली का फ्लक्चुएशन भी हो रहा है। शनिवार देर रात भी करीब 120 बजे सारा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया।
इधरयूनिवर्सिटी फीडर अंधेरे में डूबा : शनिवारदेर रात करीब 1.45 बजे सिविल लाइन, गोपाल गंज, बस स्टैंड, यूनिवर्सिटी कैंपस, पीली कोठी सहित बस स्टैंड के आसपास का इलाका अंधेरे में डूब गया। यह स्थिति करीब आधे घंटे तक बनी रही। रात करीब सवा दो बजे के आसपास सप्लाई चालू हो सकी।
केबलजल गई थी : एस्सेलके मीडिया अधिकारी रविकुमार शुक्ला के अनुसार धर्मश्री फीडर क्षेत्र में शीतला माता मंदिर के पास केबल जल गई थी। इस कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र की बिजली बंद कराई गई थी। टीमों ने रात में ही केबल बदल दी थी।