पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 1 से जीतकर सदर रेड बी सेमीफाइनल में

2-1 से जीतकर सदर रेड बी सेमीफाइनल में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुटबॉल : कजलीवन मैदान पर आज दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच न्यू स्टार एवं क्रिश्चियन क्लब के बीच होगा

गेम्सरिपोर्टर | सागर

कजलीवनमैदान पर चल रहे 15वें भारत र| राजीव गांधी फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को दो मुकाबले हुए। एक मुकाबला जीतकर सदर रेड बी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहीं दूसरा मैच जीतकर टाइटन क्लब की टीम ने प्रतियोगिता में अपनी उम्मीदें बनाए रखीं।

दिन का पहला मुकाबला नटराज क्लब खुरई और टाइटन क्लब के बीच हुआ। करो या मरो के इस मुकाबले में जो भी टीम हारती उसका बाहर होना तय था। मैच की शुरुआत से ही टाइटन क्लब ने नटराज क्लब के ऊपर दवाब बनाना शुरू कर दिया। हालांकि उन्हें गोल करने में सफलता नहीं मिली। इस बीच नटराज क्लब के खिलाड़ियों ने गोल करने के मौके तो कई बनाए, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। टाइटन क्लब की रक्षापंक्ति मजबूत रही। पहला हाफ गोल रहित रहा। टाइटन क्लब खिलाड़ी जिम्मी ने मैच का एकमात्र गोल कर टीम को 1-0 की जीत दिला दी। निर्णायक दविंदर भाटिया, डैनी केशरवानी, डीसी भाटिया थे।

दिन का दूसरा मुकाबला जो कि क्वार्टर फाइनल मैच था सदर रेड बी और सीआईसीएम के बीच हुआ। पहले हाफ के पांचवें मिनट में ही सदर रेड बी के अमित रजक ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। सीआईसीएम के खिलाड़ियों ने पलटवार तो किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पहला हाफ सदर रेड बी के नाम रहा। दूसरे हाफ में मैच बेहद रोमांचक रहा। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले हुए, लेकिन गोल करने में कोई भी कामयाब नहीं हुआ। अंतिम क्षणों में सदर रेड बी के नीरज ने गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके तुरंत बाद ही सीआईसीएम क्लब के खिलाड़ी सिद्दीकी ने गोल कर मुकाबले को 2-1 पर ताे ला दिया, लेकिन टीम इसके बाद बराबरी पर नहीं सकी। मुकाबला सदर रेड बी ने 2-1 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। निर्णायक डैनी केशरवानी, डीसी भाटिया, शेख कय्यूम आदि थे। मुख्य अतिथि जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर वीरेंद्र महावते, उमर खान, धर्मेंद्र तोमर, सुधीर पांडे, भास्कर चौबे, सन्ना भाईजान, राजेश श्रीवास, मोहन पटेल आदि मौजूद थे।

आजका मैच : मीडियाप्रभारी हेमराज बंसल ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला न्यू स्टार एवं क्रिश्चियन क्लब के बीच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।