- Hindi News
- मैं बस कंडक्टर हूं, सरपंच ने मजदूर बना दिया
मैं बस कंडक्टर हूं, सरपंच ने मजदूर बना दिया
साहब, एस्सेल ने 24 हजार का बिल दिया है, जांच कराएं
मैंपेशे से बस कंडक्टर हूं। गढ़ाकोटा के राम वार्ड में सपरिवार रहता हूं। तहसील के बरखेड़ा गौतम गांव में मेरी पैतृक जमीन है। यहां के सरपंच रामेश्वर यादव सचिव हरगोविंद यादव ने फर्जीवाड़ा कर मेरा, मेरी प|ी एवं मेरे भाइयों उनकी प|ियों का जॉब कार्ड बनाकर मजदूरी करना दर्शा दिया। साथ ही उनके नाम पर रोजगार गारंटी योजना में मजदूरी की राशि भी निकाल ली। यह शिकायत गढ़ाकोटा से आए गोपीलाल पांडे ने कलेक्टर अशोक सिंह से जनसुनवाई में की। पांडे ने बताया कि मैंने सरपंच और सचिव के इस फर्जीवाड़े की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। इसकी जांच शुरू होने के बाद अब वह दोनों मुझे मेरे परिवार को धमका रहे हैं। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को जांच करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में करीब 70 आवेदन आए।
गांवका रास्ता खोला जाए : रजौआगांव की सरपंच अनीता पाराशर ने कहा कि हमारे गांव में एक खाद फैक्टरी है। इससे निकलने वाले पानी से गांव का रास्ता बंद हो जाता है। फैक्टरी को रात के समय चालू किया जाता है। इससे गांव के आसपास की जमीन प्रदूषित हो रही है। सरपंच ने कहा कि अगर इस मामले में जिला प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया तो गांववासी 20 सितंबर के बाद के फैक्टरी में ताला डाल देंगे। कलेक्टर ने एसडीएम से जांच के लिए कहा।
सर्वेहुआ, लेकिन हम लोगों को पट्टे नहीं मिले : लक्ष्मीपुरावार्ड के पुलिस लाइन क्षेत्र से आए संजय नामदेव, गोपाल सेन, केसर सोनी ने कहा कि हम लोग नजूल की जमीन पर झुग्गी बनाकर रहते हैं। अप्रैल-मई 2013 में जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र का सर्वे भी कराया था। जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया भी की थी। एक साल से ज्यादा बीतने के बाद हम लोगों को पट्टे नहीं मिले हैं। संयुक्त कलेक्टर दिलीप मंडावी ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए।
6महिलाओं ने की नसबंदी फेल होने की शिकायत
जनसुनवाईमें अलग-अलग क्षेत्रों से आई महिला जानकीबाई, वर्षा पटेल, उमा पटेल, सुधा चढ़ार, चंद्रवती तथा एक अन्य ने कहा कि हम लोगों ने पिछले साल नसबंदी का ऑपरेशन कराया था, लेकिन वह फेल हो गया। महिलाओं ने कहा कि हम लोगों को अब परेशानी रही है। संयुक्त कलेक्टर ने सीएमएचओ से मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा।
सागर . जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते संयुक्त कलेक्टर दिलीप मंडावी।