पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवि के गर्ल्स हाॅस्टल में महिला सुरक्षा गार्ड को सांप ने डसा

विवि के गर्ल्स हाॅस्टल में महिला सुरक्षा गार्ड को सांप ने डसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

नगरसंवाददाता | सागर

डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के निवेदिता छात्रावास में कार्यरत कर्मचारी शकीला खान को हॉस्टल में ही एक जहरीले सांप ने डस लिया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना मंगलवार की है। सर्पदंश का शिकार हुई शकीला विश्वविद्यालय में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थीं। ड्यूटी के दौरान ही हॉस्टल में उन्हें सांप ने डस लिया था।

शकीला विश्वविद्यालय कैंपस निवासी मुन्ना ठेकेदार की इकलौती पुत्री थीं। उनका जनाजा बुधवार सुबह 8 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने स्थित रिमझिरिया स्थित श्मशानघाट में सुपुर्द खाक किया जाएगा।