पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडिना कॉलेज में इंजीनियर्स डे पर प्रतियोगिताएं हुईं

एडिना कॉलेज में इंजीनियर्स डे पर प्रतियोगिताएं हुईं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | एडिनाग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मे भारत र| एम. विश्वेश्वरैया का जन्मदिन इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था प्रमुख राजेश जैन, डायरेक्टर डॉ. सुनील जैन, सीईओ आशीष दुबे, प्राचार्य इंजी. आरएस पांडे और सभी फैकल्टी मेंबर्स उपस्थित थे। सभी ने विश्वश्वरैया के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने सिविल इंजी. की नयी-नयी टेक्नोलॉजी के बारे बताया। सीईओ ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में और उसके विकास में आपको अपनी सृजनात्मक सोच कड़ी मेहनत ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अहम भूमिका निभानी है। हमें चाहिए कि हम सर विश्वेश्वरैया की तरह बनें। इस दौरान कई टेक्नीकल प्रतियोगिताएं भी हुई। इनमें संस्था के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी एचओडी अनुभव तिवारी, विकास मुखरैया, जितेंद्र सोनी, अंजन गुप्ता, स्वाति जैन ट्रेंनिग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर शिवकुमार सोनी तथा एडीना परिवार उपस्थित था।