पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मादा तेंदुआ मिली, शिकारी, वापस लौटा खोजी कुत्ता

मादा तेंदुआ मिली, शिकारी, वापस लौटा खोजी कुत्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सप्ताहभर पहले शहर की सरहद तक पहुंची मादा तेंदुआ और उसके शावक का बीते चार दिन से कोई अता-पता नहीं है। वन विभाग के सेंसर कैमरों में तो उसकी कोई फोटो और वीडियो है और ही उसके पंजों के ताजा निशान मिले हैं। इधर इस जानवर के शिकारियों का सुराग लेने आया स्पेशल डॉग स्क्वॉड भी खाली हाथ जबलपुर लौट गया। दो दिन तक शहर के भीतर-बाहर की बस्तियों और बंजारों के डेरों में संदिग्ध शिकारियों की तलाशी में इस खोजी कुत्ते को कुछ नहीं मिला। कुत्ता खोज करने गौरझामर, देवरी तरफ भी गया था। यहां भी उसे सब ठीक-ठाक मिला। नतीजतन दक्षिण वन मंडल ने मंगलवार की शाम को डॉग स्क्वॉड को वापस भेज दिया।

पानीके स्रोतों के पास खोजबीन होगी

जिलेके साउथ डीएफओ डॉ. सूर्यप्रकाश तिवारी के अनुसार हमें अभी भी उम्मीद है कि तेंदुआ आसपास के जंगलों में है। चूंकि यह जानवर ज्यादातर पेड़ों के ऊपर छुपकर रहता है, इसलिए उसकी लोकेशन ढूंढना मुश्किल होता है। फिर भी हमारा अमला गुरुवार से प्रभावित क्षेत्र के जंगल में उपलब्ध जलस्रोतों के आसपास उसके पगमार्क खोजेगा। कैमरों के पाइंट भी बदले जाएंगे। उम्मीद है हमें इस जानवर का दोबारा कोई नया सुराग मिलेगा।