पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगमायुक्त कार्तिकेय का तबादला, रणवीर कुमार नए निगमायुक्त

निगमायुक्त कार्तिकेय का तबादला, रणवीर कुमार नए निगमायुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम सागर के आयुक्त आरके कार्तिकेय का तबादला ग्वालियर हो गया है। रणवीर कुमार सिंह सागर के नए निगमायुक्त पदस्थ किए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल के उपसचिव केके कातिया के हस्ताक्षर से 17 सितंबर को जारी आदेश के मुताबिक झाबुआ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर कार्यरत रणवीर कुमार सिंह को सागर नगर निगम के निगमायुक्त पद पर पदस्थ किया गया है। जबकि सागर के वर्तमान निगमायुक्त आरके कार्तिकेय को उपसंचालक नगरीय प्रशासन ग्वालियर के पद पर भेजा गया है।

ज्वाइनिंगसोमवार को देंगे : बुधवारको रणवीर कुमार नगर निगम कार्यालय सागर पहुंचे और अपना पदस्थापना आदेश पेश किया उन्होंने औपचारिक ज्वाइनिंग दी लेकिन कार्यभार ग्रहण नहीं किया। वे सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने महापौर पुष्पा शिल्पी एवं निगमायुक्त आरके कार्तिकेय से भेंट की और कुछ देर रुककर चले गए। निगम के प्रशासनिक हल्कों में इसकी चर्चा रही। भास्कर से बातचीत मंे कुमार ने बताया कि बुधवार को निगम में आदेश पेश किया है। बाकी औपचारिकताओं के बाद विधिवत चार्ज लेने में दो-तीन लगेंगे।

2004में रहे हैं उपायुक्त, पदोन्नति मामले में जांच है लंबित : रणवीरकुमार सिंह 2004 में सागर में उपायुक्त पद पर रहे हैं। तब कुछ समय के लिए वे प्रभारी निगमायुक्त के रूप में कार्यरत थे। इसी दौरान सिंह ने कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए थे, जिसकी जांच अभी भी लंबित है। नियम के मुताबिक प्रभारी को पदोन्नति जैसे नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार नहीं होता।

पहलेउपायुक्त का आदेश फिर बना दिया आयुक्त

नगरपालिका झाबुआ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे रणवीर सिंह को शासन ने पहले सागर में उपायुक्त पद पर पदस्थ करने का आदेश जारी किया था। झाबुआ में नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया से विवाद के बाद सिंह को करीब एक माह पहले झाबुआ से इस पद के लिए एक तरफा रिलीव कर दिया गया था, लेकिन वे सागर में उपायुक्त के पद पर ज्वाइन करने नहीं आए। अब हाल ही में शासन ने उन्हें सीधे निगमायुक्त के पद पर पदस्थ किया है।