पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों से आवेदन बुलाए

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों से आवेदन बुलाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों से आवेदन बुलाए गए हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया अधिकारी डॉ. कन्हैया त्रिपाठी ने बताया कि रंगमंच के तहत नाटक, प्रहसन, मूक अभिनय, मिमिक्री, संगीत के तहत सुगम गायन, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वाद्य वादन, पाश्चात्य गायन, साहित्यिक के तहत प्रश्नमंच, भाषण, परिचर्चा, कविता, नृत्य, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य एवं ललित कला के तहत चित्रकला, कार्टूनिंग, कोलॉज, मूर्तिकला आदि में प्रतिभागियों से आवेदन बुलाए गए हैं। चयनित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्तर के युवा उत्सव की प्रतियोगिताओं एवं स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए ललित कला एवं प्रदर्शनी विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।