छात्र कल्याण परिषद ने ज्ञापन सौंपा
छात्र कल्याण परिषद ने ज्ञापन सौंपा
सागर | डॉ.हरीसिंह गौर छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष राजकुमार लड़िया के नेतृत्व में छात्रों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें मांग की गई है कि नगर के अन्य सभी ऑटो स्टाप की तरह सिविल लाइन से विश्वविद्यालय तक ऑटो किराया 10 रुपए से घटाकर 5 रुपए किया जाए। ज्ञापन देने वालों में सुजीत सिंह, प्रियांशु सैनी, सुदर्शन तिवारी, प्रियंक चाचोंदिया आदि शामिल हैं।