पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागर . विश्वकर्मा जयंती पर बुधवार को विश्वकर्मा समाज ने

सागर . विश्वकर्मा जयंती पर बुधवार को विश्वकर्मा समाज ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। विश्वकर्मा जयंती पर बुधवार को विश्वकर्मा समाज ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया और शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा सदर स्थित विश्वकर्मा मंदिर से शुरू होकर आंबेडकर चौराहा, राधा टॉकीज चौराहा, कटरा, बड़ा बाजार होते हुए रविशंकर वार्ड पहुंची। यहां समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा अन्य मार्गों से होकर वापस सदर पहुंची।
गौरमूर्ति पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में कैलाश सरवैया, नरेश विश्वकर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, राजाराम सरवैया, मुन्ना विश्वकर्मा, जगदीश शामिल थे।

सागर . विश्वकर्मा जयंती के मौके पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने वाहन रैली निकाली।