पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन जमा हुए 18 नामांकन

पहले दिन जमा हुए 18 नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सागर

जिलाकोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर 17 सितंबर से संचालक मंडल के लिए नामांकन फॉर्म भरे जाने की शुरुआत हुई। पहले दिन बुधवार को संचालक पद के लिए 9 आवेदकों ने 18 फॉर्म जमा किए हैं। इनमें दो आवेदकों ने एक-एक फॉर्म भरा है। शेष 7 आवेदकों ने दो और इससे ज्यादा फॉर्म जमा किए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एसके जैन ने बताया नामांकन फॉर्म जमा करने वाले 9 आवेदकों में क-वर्ग( प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था) के 3 आवेदक, ख- वर्ग (विपणन प्रक्रिया, बुनकर एवं औद्योगिक सहकारी संस्था) के 2 आवेदक, ग-वर्ग (बैंक से जुड़ी अन्य सहकारी संस्था) के 3 आवेदक और सामान्य वर्ग से 1 आवेदक शामिल है। गुरुवार को भी नामांकन फॉर्म जमा होंगे।

इन्होंनेजमा किए नामांकन : सीतारामदुबे, अजय दुबे, हरीशंकर, भगवत नारायण, राम कुमार, संदीप बाल्मीकि, संजय जगन्नाथ, राम मोहन, शैलेष केशरवानी।

14संचालक सदस्य चुने जाएंगे : इसचुनाव में 14 सदस्य चुने जाने हैं। इनमें सबसे ज्यादा 11 सदस्य कोऑपरेटिव बैंक से जुड़ी प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं (क-वर्ग) के प्रतिनिधियों में से चुने जाएंगे। संचालक मंडल के शेष तीन सदस्यों में दो सदस्य बैंक से संबद्ध विपणन प्रक्रिया, बुनकर एवं औद्योगिक सहकारी संस्थाओं (ख-वर्ग ) के प्रतिनिधियों के रहेंगे। एक सदस्य बैंक से जुड़ी अन्य सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों (ग-वर्ग ) से आएगा।

30को चुने जाएंगे बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष : संचालकमंडल के चुनाव के छठवें दिन 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। इसी दौरान अन्य सोसाइटी में भेजे जाने प्रतिनिधि और अन्य पदाधिकारी भी चुने जाएंगे।

गुरुवारको भी जमा होंगे नामांकन

{संचालकमंडल के सदस्यों के लिए 18 सितंबर को भी जिला कोऑपरेटिव बैंक में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे।

{ 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित विशेष साधारण सम्मिलन में संचालक मंडल के सदस्यों का फैसला मतदान से होगा। 5 बजे से मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

{ 30 सितंबर को बैंक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रतिनिधी चुने जाएंगे।