पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंगू वार्ड : खुलते ही पड़ गया ताला

डेंगू वार्ड : खुलते ही पड़ गया ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में करीब 15 दिन पहले खोला गया डेंगू वार्ड खुलने के साथ ही बंद कर दिया गया है। यहां पर शुरू से ही ताला पड़ा है। अस्पताल प्रबंधन हाउसिंग बोर्ड द्वारा ताला डालने की बात कह रहा है। मामले में निर्माण एजेंसी ने भी प्रबंधन को शिकायत दी है कि हमारा ताला तोड़कर वार्ड बना दिया गया था। जिले में देवरी सहित कई ब्लॉकों में डेंगू के लगातार केस सामने आने तथा इन्हें इलाज की अलग से सुविधा दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बीएमसी अस्पताल में डेंगू वार्ड खोलने के बीएमसी प्रबंधन को निर्देश दिए थे।
अस्पताल में प्रथम मंजिल पर मेडिसिन विभाग के खाली पड़े 4 नंबर वार्ड को अस्थाई रूप से डेंगू वार्ड बनाया गया था। यह अलग बात है कि इस वार्ड में एक भी डेंगू मरीज को भर्ती नहीं किया जा सका। वार्ड खुलने के ठीक दूसरे दिन ही यहां पर फिर ताला डाल दिया गया था।

ताला तोड़ दिया था, शिकायत की है : ''मेडिसिनविभाग में 4 नंबर वार्ड अभी हमारे पजेशन में हैं। कॉलेज ने इसका हैंडओवर नहीं लिया है। हमारा ताला डला हुआ था। अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों ने ताला तोड़ दिया था। हमने इसकी लिखित में शिकायत भी की है। दोबारा ताला डाला है। डेंगू वार्ड बनाए जाने की हमें जानकारी ही नहीं है।'' -अवनीश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, ईपीआई, कंपनी, सागर।

हरमरीज के साथ एहतियात रखते हैं
'' अभीतक हमारे अस्पताल में डेंगू के दो मरीज आए हैं। दोनों को भर्ती कर इलाज दिया गया है। यह सही है कि मेडिसिन का 4 नंबर वार्ड बंद है। दूसरे वार्ड में मरीजों को रखा जा रहा है। पूरी एहतियात भी बरती जा रही है। ताला तोड़ने जैसी कोई बात नहीं है। -डॉ. आरएस वर्मा, संयुक्तसंचालक सह अधीक्षक, बीएमसी सागर।

हैंडओवर नहीं ले रहे: ''हमने अस्पताल भवन को कम्पलीट कर दिया है। बीएमसी प्रबंधन हमसे हैंडओवर लेने को तैयार नहीं है। डीएमई स्तर से निर्देश आने के बाद भी हैंडओवर नहीं ले रहे। एक कागज पर कोई भी अधिकारी हस्ताक्षर करने को तैयार ही नहीं है। हम क्या करें। -प्रकाश साहू, एई,हाउसिंग बोर्ड, सागर।

(सागर . बुंदेलखंडमेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग का डेंगू वार्ड जहां करीब 15 दिन से ताला पड़ा है।)