पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के चुनाव का मामला फिर गरमाया

झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के चुनाव का मामला फिर गरमाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमेटी पर चुनाव संबंधी आवेदन एवं सुझाव के लिए कम वक्त देने का आरोप लगाया

सागर| झूलेलालमंदिर ट्रस्ट के चुनाव का मामला एक बार फिर गरमा गया है। चुनाव के लिए गठित सात सदस्यीय कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल कमेटी ने चुनाव संबंधी आवेदन एवं सुझाव के लिए एक दिन का वक्त दिया था। लोगों का कहना था कि जानबूझकर कम वक्त दिया गया है, जिससे लोग चुनाव प्रक्रिया में शामिल ही हो सकें। विरोध को बढ़ता देख कमेटी को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार धामेचा का कहना है कि नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। पूर्व ट्रस्टी मनोहर तनवानी का कहना है कि चुनाव सामूहिक सहमति से कराए जाना चाहिए। ट्रस्ट कमेटी अच्छी तरह से काम कर रही थी, उसे भंग नहीं करना था। मुरली सुंदरानी का कहना है कि चुनाव निष्पक्ष ढंग से हों। पंचायत एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी अलग-अलग होना चाहिए। अशोक जसवानी का कहना है कि चुनाव में भाई-भतीजावाद नहीं होना चाहिए। सिंधी युवा समिति के अध्यक्ष राजा हासानी ने सात सदस्यीय कमेटी पर भरोसा जताया है। उनका कहना है कि कमेटी का हर निर्णय स्वीकार्य होगा।

21सदस्यों के लिए होना है चुनाव : झूलेलालमंदिर ट्रस्ट के लिए 21 सदस्यों का चुनाव होना है। बाद में यही निर्वाचित सदस्य पदाधिकारियों का चयन करेंगे। गौरतलब है कि ट्रस्ट में चुनाव कराने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नगर विधायक शैलेंद्र जैन के हस्तक्षेप के बाद चुनाव का रास्ता साफ हो सका है।