सवा लाख रुपए दान किए
सवा लाख रुपए दान किए
सागर. मधुवन ग्रींस में चल रहे श्रीमद भागवत महापुराण के चौथे दिन बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया। इस मौके पर विकास तिवारी की स्मृति में उनकी प|ी शांति तिवारी ने सवा लाख रुपए दान स्वरूप दिए। यह राशि पितरों के कल्याण के लिए दी गई है। महापुराण में रसिक बिहारी ने कृष्ण लीलाओं के बारे में बताया।
पक्षीय भागवत में थिरके श्रद्धालु
सागर . मोतीनगर थाने के पास पक्षीय भागवत चल रही है। यहां बुधवार को भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग आया। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ भक्ती में लीन श्रद्धालु थिरकने लगे। यहां बुं्देल सिंह बुंदेला द्वारा पितृ पक्षीय भागवत का आयोजन किया गया है।
सागर. मधुवन ग्रींस में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग भी लगाए गए।
अहमद नगर कॉलोनी में भागवत ज्ञान यज्ञ शुरू
सागर . वृंदावन वार्ड स्थित अहमद का बगीचा में बुधवार से श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। पहले दिन कथा वाचक गोविंद प्रसाद शास्त्री ने कहा कि पितृ पक्ष में पितरों को दिया गया श्राद्ध मनुष्य को सुख-शांति और समृद्धि देता है। मुख्य यजमान कुंवर सिंह राजपूत हैं। कथा रोजाना दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक हो रही है। समापन 23 सितंबर को होगा। उधर मोतीनगर थाने के पास भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।