- Hindi News
- 8 घंटे बिजली गुल, एस्सेल के कैंट ऑफिस में प्रदर्शन
8 घंटे बिजली गुल, एस्सेल के कैंट ऑफिस में प्रदर्शन
गुरुगोविंदसिंह, विट्ठलनगर एवं भाग्योदय क्षेत्र में बुधवार को दोपहर करीब 2.30 बजे बत्ती गुल हो गई। करीब 8 घंटे तक बिजली गुल रहने से नाराज इन वार्डों के लोग रात करीब 10 बजे सड़क पर उतर आए। कुछ युवक कैंट स्थित एस्सेल कंपनी के दफ्तर पहुंचे और पथराव कर दिया। लोगों का कहना था कि कई मर्तबा कंपनी के पावर हाउस स्थित ऑफिस में बत्ती गुल होने की सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक हमारे वार्डों की बिजली सुधारी नहीं गई है। भाग्योदय इलाके के लोगों का कहना था कि उनके क्षेत्र की बिजली सुबह 8 बजे से गायब है। घटना की सूचना मिलते ही केंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवकों को समझाया और वापस भेज दिया। कांग्रेस नेता महेश जाटव ने बताया कि बिजली कंपनी मनमानी कर रही है। उपभोक्ताओं को बढ़ा-चढ़ाकर बिल थमाए जा रहे हैं। बिना सूचना के बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है।
सागर . कैंट में एस्सेल बिजली कंपनी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते युवक।