करंट लगने से युवक ने दम तोड़ा
बीना | देहरीमें खेत पर गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। आगासौद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रामसेवक पिता भंवर सिंह लोधी (26) सुबह खेत पर गया था और पंप के लिए डाले गए तार से उसका संपर्क हो गया। दोपहर में गांव के एक व्यक्ति ने देखा तो अन्य लोगों को सूचना दी। देर रात शव को अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम हुआ।
करंटलगने से मौत : खुरई. बरोदियानौनागिर में चार दिन पहले युवक को करंट लग गया था जिसकी बीएमसी सागर में बुधवार को मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सोमत पिता मठोले अहिरवार को करंट लग गया था उसे यहां से सागर रैफर किया गया था।
खैरागांव में किशोरी जली, मौत : खुरई. खैरागांव में कुछ दिन पहले आग से जली 16 वर्षीय किशोरी की भोपाल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शिवानी पिता नरेन्द्र अहिरवार जल गई थी जिसे सागर से भोपाल रैफर किया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।