सागर . पूरे बुंदेलखंड के देवी मंदिरों में नवरात्रि की धूम है। लोग सुबह 4 बजे से ही माता को जल चढ़ाने एवं दर्शनों के लिए उमड़ रहे हैं। देवी पंडालों में आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। शाम को पंडालों में देवीभक्त उमड़ रहे हैं। गरबा एवं डांडिया के आयोजन भी शुरू हो गए हैं। सागर के गोपालगंज में कालीबाड़ी में मां दुर्गा की मनोरम झांकी सजाई गई है।
झांकी में मां दुर्गा के अलावा भगवान कार्तिकेय और श्री गणेश की प्रतिमाएं भी हैं। माता को राक्षस का वध करते दिखाया गया है। बंगाली का विसर्जन विजयादशमी के दिन होता है।