पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम मशीन की विश्वसनीयता के प्रति जनमानस को आश्वस्त करें

ईवीएम मशीन की विश्वसनीयता के प्रति जनमानस को आश्वस्त करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर ¿आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में जिला स्तरीय महाविद्यालय परिसरदूतों का चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में शासकीय कॉलेज बंडा, देवरी, राहतगढ़, ढाना, बीना, रहली, गढ़ाकोटा, एक्सीलेंस गर्ल्स डिग्री कॉलेज सागर एवं आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज सागर के दो-दो परिसरदूत शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव दुबे ने परिसरदूतों की चुनाव प्रक्रिया में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. विजय कुमार त्रिपाठी ने प्रशिक्षणार्थियों को मशीन के संचालन एवं वर्तमान समय में उसके बढ़ते महत्व पर ध्यान केंद्रित किया। साथ ही बताया कि यह मशीन प्रत्येक विपरीत परिस्थिति को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। डॉ. अमर कुमार जैन ने नगर निगम, नगर पालिका एवं जिला पंचायत के निर्वाचन के संदर्भ में कहा कि यह चुनाव प्रदेश में पहली बार ईवीएम मशीन से कराए जा रहे हैं। इनका सफल संचालन परिसरदूतों के सहयोग के बिना नहीं होगा। जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. आनंद मंगल बोहरे ने कहा कि मशीनों के द्वारा यह चुनाव संपन्न कराकर हम देश में प्रथम राज्य का दर्जा प्राप्त करेंगे। मशीन की विश्वसनीयता का प्रचार-प्रसार कर जनमानस को आश्वस्त करना है। जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़कर 90 प्रतिशत के लगभग पहुंचे। आभार डॉ. दिलीप सिंह राजपूत ने माना।