- Hindi News
- सागर की नेशनल लोक अदालत में रिकॉर्ड 15 लाख मामले निपटाए
सागर की नेशनल लोक अदालत में रिकॉर्ड 15 लाख मामले निपटाए
महज9 घंटे में हो करीब 15 लाख मामलों के फैसले..सुनने में आश्चर्य जरूर होता है, लेकिन शनिवार को जिले में लगी लोक अदालतों में हुए इन फैसलों ने देश के न्यायिक इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। पिछले वर्ष की तुलना में करीब दो गुना ज्यादा हुए इन फैसलों से कानूनविद भी अचंभित हैं। कार्यक्रम के संयोजक भारत भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सागर संभवत: देश का पहला ऐसा जिला है, जहां सबसे अधिक मामले निपटाए गए हैं। इसमें एक अरब 3 करोड़ रुपए की वसूली की भी गई है। हालांकि लक्ष्य 21 लाख मामले निपटाने का रखा गया था। इसके पहले दुर्ग देश में नंबर था, जहां हाल ही में 10 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा हुआ है। लोक अदालत में नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी का विशेष योगदान रहा है।