पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिच्छिका परिवर्तन समारोह : सुबह 9 बजे

पिच्छिका परिवर्तन समारोह : सुबह 9 बजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिच्छिका परिवर्तन समारोह : सुबह 9 बजे

आचार्यश्रीविभव सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में रविवार को वर्णी भवन मोराजी में पिच्छिका परिवर्तन समारोह होगा। इसमें आचार्यश्री को नई पिच्छी दी जाएगी। वर्णी भवन मोराजी में वर्षाकालीन चातुर्मास के सानंद समापन पर सुबह 9 बजे आचार्यश्री का पाद प्रच्छालन और पूजन होगा।

बहादुरमहिला का सम्मान समारोह | सुबह 9 बजे

अंकुरकॉलोनी मकरोनिया स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में बदमाशों से मुकाबला कर उन्हें भगाने वाली मीना जैन का सम्मान सुबह 9 बजे किया जाएगा

महिलामोर्चा का सम्मान समारोह | दोपहर 12 बजे

भारतीयजनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से 14 दिसंबर रविवार को दोपहर 12 बजे दीपाली परिसर में निकायों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोजसिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि इंदौर विधायक ऊषा ठाकुर होंगी।