- Hindi News
- विज्ञापन का टीवी, कमाई का लालच, धोखे का डर
विज्ञापन का टीवी, कमाई का लालच, धोखे का डर
शहर में इन दिनों एक टीवी लगाकर कमाई कराने वाली कंपनी की चर्चा जोरों पर है। कंपनी का दावा है कि अगर शहर का कोई दुकानदार अपने यहां उनके द्वारा दिया गया टीवी दिनभर चलाएगा तो उसे हर महीने मोटी कमाई होगी। कंपनी के इस लुभावने ऑफर के चलते शहर के 200 से ज्यादा दुकानदारों ने यह टीवी लगवा लिए हैं। टीवी लगवाने वाली इस कंपनी का स्थानीय कार्यालय गोपालगंज में है।
35हजार रुपए दो और हर महीने घर बैठे 7 हजार रुपए लो: कंपनीका कहना है कि जो भी दुकानदार उन्हें 35 हजार रुपए देगा। उसे 32 इंच का एलईडी टीवी दिया जाएगा, जिसमें पूरे दिन विज्ञापन फिल्में चलेंगी। दुकानदार को इसके एवज में 7 हजार रुपए मिलंेगे। फिलहाल इन टीवी पर पेन ड्राइव के जरिए रिकॉर्डेड विज्ञापन टेलीकास्ट होंगे। लेकिन जनवरी से इन टीवी को ब्राॅडबैंड के जरिए ऑन लाइन कर दिया जाएगा।
कॉन्सेप्टनया, लेकिन अन्य प्रदेशों में पहले से है : इसकंपनी का नाम चित्रांश टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर (महाराष्ट्र) है। इसकी फ्रैन्चाइजी गोपालगंज स्थित लाल स्कूल के बाजू में एंकर साॅफ्टवेयर नामक फर्म ने ली है। इसके हैड अखिलेश खरे हैं। खरे के अनुसार टीवी लगवाकर विज्ञापन चलवाने का कॉन्सेप्ट नया है लेकिन महाराष्ट्र के कई शहरों में बहुत पहले से चल रहा है। प्रदेश के जबलपुर में करीब 5 महीने से और सागर में करीब 2 महीने से संचालित हो रहा है। भविष्य में इन टीवी को ऑनलाइन किया जाएगा। जिसमें देश भर में एक साथ एक समान विज्ञापन चलाए जाएंगे। वहीं एक अन्य स्लॉट बनाकर स्थानीय स्तर पर विज्ञापन चलाए जाएंगे। दुकानदारों को हर महीने दिए जाने वाले 7 हजार रुपए का खर्च इन्हीं विज्ञापनों के जरिए निकाला जाएगा। कंपनी स्वयं और टीवी लगवाने वाले दुकानदार के बीच एक एग्रीमेंट कर रही है। इसमें जो स्टाम्प उपयोग किया जा रहा है। वह महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किया गया है। और उसकी कीमत मात्र 100 रुपए है। जबकि मध्य प्रदेश के नियमानुसार इस तरह के एग्रीमेंट में 1000 रुपए का मप्र का स्टाम्प उपयोग होना चाहिए।
>35 हजार रुपए में एक एलईडी टीवी देकर हर महीने 7 हजार रुपए महीने कमाई का दावा
जानकारी ली जाएगी
^इसतरह के मामलों मेें सेल्स टैक्स विभाग पंजीयन के लिए जवाबदार है। उन्हें इस बारे में सूचना देकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली जाएगी। अशोककुमारसिंह, कलेक्टर,सागर
स्टाम्पयहां