- Hindi News
- सागर. बूंदाबांदीऔर तेज हवाओं के चलते शनिवार को सर्दी बढ़
सागर. बूंदाबांदीऔर तेज हवाओं के चलते शनिवार को सर्दी बढ़
सागर. बूंदाबांदीऔर तेज हवाओं के चलते शनिवार को सर्दी बढ़ गई। सुबह और रात में भी बूंदाबांदी हुई। शहर में पिछले 24 घंटे में 7.4 मिमी बारिश हुई है। हालांकि इतना सा पानी रबी की फसलों के लिए तो पर्याप्त नहीं है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सर्दी और बढ़ सकती है। रविवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
धुंधके बीच खिली हल्की धूप : सुबहबूंदाबांदी के बाद पूरे दिन ठंडी हवा चली। हल्की धुंध दिन भर रही। सांझ होते ही बादल छा गए। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन में अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री नीचे गिरा। रात में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री नीचे आया है।
आगे क्या
आसमानसे बादल छंटते ही सर्द हवाएं और पैनी हो जाएगी। कड़ाके की सर्दी का जोर बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे जा सकता है। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ेगा। सुबह बच्चों को कंपकपाते हुए घर से स्कूल तक का सफर तय करना होगा।
फिलहाल: शनिवारको अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे था। मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी हवा में पश्चिमी विछोभ के कारण आसमान पर बादल छाए हुए हैं। बूंदाबांदी का दौर भी जारी है। हवा में नमी बढ़ने से सुबह आर्द्रता 90 प्रतिशत और शाम को 83 प्रतिशत आर्द्रता थी।
दूसरे दिन भी हुई बूंदाबांदी: दिनभर रही ठंड, और बढ़ेगी सर्दी
सागर. शनिवार को दिनभर जोरदार सर्दी रही। धुंध के बीच धूप नहीं दिखी। दिन में भी मुंह और कान ढंककर निकलना पड़ा।
सुबह स्कूल जाते बच्चे।