पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों की मॉनीटरिंग, सात शिक्षक थे गैर हाजिर

स्कूलों की मॉनीटरिंग, सात शिक्षक थे गैर हाजिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षा अभियान के तहत बंडा बीआरसी विनय दुबे ने क्षेत्र के प्राइमरी मिडिल स्कूलों की मॉनीटरिंग की। इस दौरान संस्था से गैरहाजिर सात शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटे जाने का प्रस्ताव जिला परियोजना समन्वयक डॉ. वायएस राजपूत को सौपा है। उधर, कुल्ल के प्राइमरी, मिडिल स्कूल, पिपरिया झल्लाई सेमरा अहीर के प्राइमरी स्कूल के बच्चों का शैक्षिक स्तर संतोषजनक नहीं था। इस कारण स्कूल प्रभारियों को नोटिस दिए गए हैं। बीआरसी द्वारा की गई मॉनीटरिंग के दौरान ही उपयंत्री एम के दुबे ने स्कूल भवन और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सेमरा अहीर में निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर पंचायत के सरपंच और सचिव के खिलाफ कारवाई करने प्रकरण एसडीएम को सौंपें जाने का निर्णय लिया गया है।

स्कूलोंसे गैरहाजिर थे यह शिक्षक

>प्राइमरीस्कूल किरोला में शिक्षक मनोहर आठिया, मालती पाटस्कर, रघुवर अहिरवार। > मिडिल स्कूल कुल्ल में अनुज सोनी। > मिडिल स्कूल पिपरिया इल्लाई में पुष्पेंद्र तिवारी। > प्राइमरी स्कूल सेमरा अहीर में दीपचंद जाटव, अतिथि शिक्षक दीपा यादव।