आज खुलेंगे दो गोदामों के ताले
सागर. सरकारीगेहूं की जमाखोरी के संदेह पर सील की गई बंडा के दो गोदामों के ताले रविवार सुबह खोले जाएंगे। बंडा एसडीएम नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि गोदाम मालिक पवन जैन के भाइयों ने लिखकर दिया है उनके किसी रिश्तेदार के यहां गमी होने के कारण वे मौजूद नहीं हो पाए। रविवार की सुबह ताले की चाबी लाकर गोदामें खुलवाएंगे। जांच में सहयोग की बात कही है। इस संबंध में पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। दोनों गोदामों के पास पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। मंडी, राजस्व, खाद्य आपूर्ति विभाग पुलिस की टीम गोदामों की जांच करेगी।