- Hindi News
- संतान होने से दुखी महिला ने फांसी लगाकर जान दी
संतान होने से दुखी महिला ने फांसी लगाकर जान दी
मोतीनगर थाना क्षेत्र के छोटा करीला में एक महिला ने अपने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार वह संतान होने के कारण दुखी थी। पति की पहली प|ी की मौत के बाद उन्हीं की रिश्तेदार (मृतका) से उनकी दूसरी शादी हुई थी। पहली प|ी की एक 10 साल की बच्ची है, जिसे सोता हुआ छोड़ उसने जान दे दी। मामले की जांच कर रहे एसआई नरेंद्र सिंह कुशवाहा के अनुसार भाग्योदय अस्पताल के वार्ड बॉय बाबूलाल चतुर्वेदी की दूसरी प|ी 35 वर्षीय श्रीमती गीता बाई का शव शनिवार सुबह कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। बाबूलाल शुक्रवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी पर हॉस्पिटल गया था। घर पर उसकी प|ी बच्ची थी। गीता के यहां खुद की संतान नहीं थी। उसने संतान प्राप्ति के लिए इलाज भी कराया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह इसी बात से परेशान थी।
मृतका के पति की पहली प|ी की है 10 साल की बच्ची