महिला बाल विकास की भर्ती परीक्षा आज
सागर. मध्यप्रदेशव्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित एकीकृत एवं बाल विकास विभाग सेवा भर्ती परीक्षा रविवार को शहर के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पॉली में सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक एवं दूसरी पॉली दोपहर 2 बजे से 5.15 तक परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा कोऑर्डिनेटर व्यापम के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ फोटो पहचान पत्र, इसमें वोटर आईडी, पैनकार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त अंकसूची तथा पासपोर्ट में से कोई एक पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है।