पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांदरी क्षेत्र में मीजल्स पीड़ितों की संख्या 70 के पार

बांदरी क्षेत्र में मीजल्स पीड़ितों की संख्या 70 के पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में सामने आए मीजल्स के मामलों को अधिकारी पोस्ट मीजल्स के मामले बता रहे

नगरसंवाददाता. सागर

बांदरी क्षेत्र में मीजल्स पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़कर 70 के पार जा पहुंची है। करीब 12 दिन पहले यहां पर 8 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे कराया था। हालांकि अधिकारी इन्हें पोस्ट मीजल्स के मामले बता रहे हैं। मालथौन ब्लाॅक के बांदरी आसपास के गांवों में मीजल्स पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गत दिवस इमलिया गांव में करीब 6 केस मिलने की जानकारी आई है। करीब एक हफ्ते तक क्षेत्र में हुए सर्वे के दौरान कुल 71 मामले सामने आने की बात अधिकारी स्वीकार रहे हैं। इनमें से अधिकांश मामलों को पोस्ट मीजल्स के केस बताया जा रहा है। कुछ मामलों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भी भेजे गए हैं।

तीनबच्चों की जिला अस्पताल में जांच

बांदरीशासकीय अस्पताल के चिकित्सक शुक्रवार को बांदरी के तीन बच्चों को जांच के लिए जिला अस्पताल लाए थे। यहां पर ब्लड सैंपल गले के कफ के सैंपल लिए गए हैं। मीजल्स के अलावा भी कई जांचे कराई गई हैं। सैंपल को मुंबई जांच के लिए भेजा जा रहा है। हालांकि डॉक्टर सिर्फ एहतियात के तौर पर जांचे बता रहे हैं।

टीकाकरणमें गंभीर लापरवाही का मामला: जिलेमें पहले देवरी के समनापुर खुर्द और अब बांदरी सहित आसपास के गांवों में मीजल्स के मामले सामने आने के बाद टीकाकरण में लापरवाही उजागर हो गई है। पिछले दिनों संचालनालय के डायरेक्टर डॉ. पीएनएस चौहान भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि जिले में टीकाकरण में लापरवाही हुई है। इसी कारण टीकाकरण अधिकारी का प्रभार भी बदला गया था।

कुछमामले तो अभी भी संदिग्ध: बांदरीआसपास के गांवों में मीजल्स के मामले सामने आने के बाद अधिकारियों द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांवों में सर्वे कराया जा रहा है। स्थानीय अस्पताल के प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार बांदरी में 40 के आसपास पोस्ट मीजल्स के मरीज ही मिले हैं। बाकी मरीज वेरिफाई नहीं हो पा रहे हैं। कुछ खुजली सर्दी के मरीज को भी मीजल्स जैसे लक्षणों के कारण सर्वे में आशा कार्यकर्ताओं ने शामिल कर लिया था।

जानकारीआई है

^बांदरीप्रॉपर में पोस्ट मीजल्स के करीब 71 मामले सर्वे के दौरान सामने आए हैं। इनकी जानकारी मुख्यालय को भेजी गई है। कुछ बच्चों के