- Hindi News
- सागर दमोह में बनेंगे अटल आवास, हाउसिंग बोर्ड के मकानों से होंगे सस्ते
सागर-दमोह में बनेंगे अटल आवास, हाउसिंग बोर्ड के मकानों से होंगे सस्ते
अटलआवास योजना के तहत सागर दमोह जिले में सस्ते आशियाने बनेंगे। सागर में प्रथम चरण में करीब 4 हजार आवास बनाने की योजना है। जिसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। ये आवास इसलिए रियायती दरों पर मिलेंगे, क्याेंकि हाउसिंग बोर्ड के अन्य प्रोजेक्ट की तरह इनकी पात्रता रखने वालेे लोगों को जमीन की कीमत नहीं चुकानी होगी। केवल कंस्ट्रक्शन डव्लेपमेंट चार्ज ही देना पड़ेगा। प्रोजेक्ट के लिए जमीन सरकार उपलब्ध करा रही है।
5 हजार से कम मासिक आय वाले कमजाेर वर्ग के लोगों को 25 वर्ग मीटर (लगभग 269 वर्गफीट) तथा 5 से 10 हजार रुपए मासिक निम्न आय वर्ग के लोगों को 48 वर्ग मीटर (516 वर्गफीट) के आवास मिलेंगे। सागर में 1 हजार, खुरई, बीना, देवरी राहतगढ़ में 5-5 सौ तथा गढ़ाकोटा, बंडा, केसली मालथाैन में ढाई-ढाई सौ आवास बनाने की योजना है। सागर में इस प्रोजेक्ट के लिए रतौना, तिली माफी गंभीरिया में 20 एकड़ तथा खुरई में बीना रोड पर 15 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। अन्य स्थानों पर भी जगह चिन्हित की जा रही है।
15 साल तक बेच नहीं पाएंगे
हाउसिंगबोर्ड के ईई अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार आवास 15 साल तक बेचे नहीं जा सकेंगे। हमारा प्रयास नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार आवास उपलब्ध कराना होगा। एस्टीमेट बनने के बाद ही कंस्ट्रक्शन डेव्लेपमेंट चार्ज तय हो सकेगा। सब इंजीनियर प्रकाश साहू ने बताया कि उपलब्ध जमीन के हिसाब से प्रोजेक्ट पर काम होगा। आवास बहुमंजिला भी बनाए जा सकते हैं। सागर दमोह में जगह चिन्हित कर ली गई है।
> जमीन फ्री, कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट चार्ज ही देना होगा, इसलिए सस्ते पड़ेंगे आवास