- Hindi News
- 7 के खिलाफ प्रकरण बनाए, 56 हजार जुर्माना किया
7 के खिलाफ प्रकरण बनाए, 56 हजार जुर्माना किया
सागर | एस्सेलबिजली कंपनी के सतर्कता दल ने बुधवार को छापामार कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी के 7 प्रकरण बनाए हैं। सभी मामलों में कुल 56 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। मीडिया अधिकारी रवि कुमार शुक्ला ने बताया कि टीम ने सदर कैंट क्षेत्र में 2, तिली वार्ड, शास्त्री वार्ड एवं गुरुगोविंद सिंह वार्ड में एक- एक मामला दर्ज किया है। सदर में विनीत केशरवानी, बशीर खान कैंट क्षेत्र में शोभाराम पटेल, शास्त्री वार्ड में कुसुम बाई विश्वकर्मा, तिली में करन अहिरवार एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड में श्रीमती शांति अहिरवार के निवास पर डायरेक्ट तार लगाकर चोरी पाई गई। इधर मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता प्रवर्तन ने बहेरिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बिजली चोरी के 12 प्रकरण बनाए गए। कार्यपालन अभियंता पीके चौकसे ने बताया कि बहेरिया में ओमसाईं रिपेयरिंग वर्क्स का भार स्वीकृत भार से एक किलोवाट अधिक पाया गया।