पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्द हवाएं सुस्त पड़ीं, पारा फिर चढ़ा

सर्द हवाएं सुस्त पड़ीं, पारा फिर चढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारको भी दिन में हल्की ठंड थी, लेकिन रात की ठंड पिछले दिनों के समान पैनी नहीं रही। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान एक बार फिर सामान्य से अधिक रहा। तापमान में यह बढ़ोत्तरी सर्द हवा की गति सुस्त पड़ने से आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन में अधिकतम तापमान 0.6 और रात का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा है। सर्द हवा बेहद धीमी है। इस कारण अगले 24 घंटे में तापमान बढ़ सकता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा। सोमवार को यह 12.6 डिग्री (सामान्य) था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रहा। एक दिन पहले यह 28.4 डिग्री था। तापमान में हुई बढ़ोत्तरी से सुबह आर्द्रता 36 प्रतिशत, शाम को 38 प्रतिशत रही।

तापमान

अधिकतम29.0 डिग्री

न्यूनतम 13.6 डिग्री

आर्द्रता

सुबह 36%

शाम 38%