पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से खेल परिसर में भागवत कथा

आज से खेल परिसर में भागवत कथा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलपरिसर के बाजू वाले मैदान में संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बुधवार से होगा। यह 16 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत में शोभायात्रा निकलेगी। यह कलश यात्रा बुधवार की सुबह 9.30 बजे रजाखेड़ी से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से हाेते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। यहां दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कथा होगी। रोजाना कथा का समय यही रहेगा। वृंदावन से आए कथा व्यास डॉ. श्याम सुंदर पाराशर कथा सुनाएंगे। डॉ. पाराशर मंगलवार की रात सागर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर एमपी मिश्रा, बसंत श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, डाॅ. डीडी गोस्वामी, पंडित मणिरामदास महाराज ने उनकी आगवानी की गई। कथा स्थल पर पंडाल में करीब 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए अगल से बैठक व्यवस्था बनाई गई है।