भाजयुमो की बैठक आज
सागर | भारतीयजनता युवा मोर्चा सागर संभाग की बैठक 10 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से तिली स्थित भाजपा के संभागीय कार्यालय में होगी। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कमल पटेल एवं मोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक भार्गव होंगे। बैठक में महा सदस्यता अभियान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। यह जानकारी जिला महामंत्री आलोक केशरवानी ने दी।