संकुल प्राचार्यों की बैठक आज
सागर | अनुसूचितजाति जन-जाति कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना के तहत बंटी राशि के समायोजन को लेकर 10 दिसंबर को आदिवासी विकास सहायक आयुक्त कार्यालय में संकुल प्राचार्यों की बैठक होगी। सहायक आयुक्त एसके तिवारी ने प्राचार्यों को वर्ष 2004-05 से 2013-14 तक के पेड वाउचर के साथ बैठक में बुलाया है। ताकि राशि के समायोजन संबंधी कार्रवाई पूरी की जा सके।