पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानपुर के मेडिकल छात्र पर दो हजार का इनाम

कानपुर के मेडिकल छात्र पर दो हजार का इनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुरके मेडिकल छात्र ने एमपी पीएमटी में एक दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दी थी। उसने जिस छात्र को पास कराया था, उसे 2010 में बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज में दाखिला मिला था। पुलिस इस छात्र को पहले गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि उसकी जगह परीक्षा देने वाला इम्पर्सोनेटर फरार है। एसपी सचिन अतुलकर ने उसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

पीएमटी फर्जीवाड़े की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के अनुसार शारदा नगर, कानपुर का रहने वाला शुभांशु श्रीवास्तव खुद पीएमटी पास है और वह कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। वह विकास राजपूत के रूप में एमपी पीएमटी में बैठा था। यह सौदा लगभग 1 लाख रुपए में तय हुआ था। विकास को पीएमटी क्वालीफाई करने के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला था। जांच में यह फर्जीवाड़ा खुल गया। पुलिस ने पहले विकास को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में शुभांशु का नाम आया। पुलिस ने कई बार कानपुर जाकर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

पीएमटी फर्जीवाड़ा