रघुराज द्विवेदी का निधन
सागर | नगरनिगम में पदस्थ इतवारी टौरी निवासी रघुराज द्विवेदी का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार नरयावली नाका मुक्तिधाम पर किया गया। इसमें परिजनों सहित बढ़ी संख्या में लोग शामिल हुए।