- Hindi News
- शहरी क्षेत्र में पोस्टिंग नहीं मिली तो प्रमोशन ठुकराया
शहरी क्षेत्र में पोस्टिंग नहीं मिली तो प्रमोशन ठुकराया
सोमवारको एमएलबी स्कूल क्रमांक-1 में सहायक शिक्षक से शिक्षक संवर्ग के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया हुई। इसके लिए बुलाए गए 98 सहायक शिक्षकों में से सिर्फ 38 ने ही शिक्षक बनना स्वीकारा। शेष 60 ने इसे अस्वीकार कर दिया। तो क्या इन सहायक शिक्षकों को प्रमोशन लेना पसंद नहीं है? जिला शिक्षा अधिकारी की मानें तो इसकी मुख्य वजह रही शहरी क्षेत्र की स्कूलों में शिक्षकों के लिए पद रिक्त नहीं होना। ऐसे में ग्रामीण अंचल की स्कूलों में जाने में शिक्षकों ने दिलचस्पी कम ही दिखाई। जो जहां है, वही रहना चाहते हैं। शिक्षक विहीन स्कूल भी शिक्षक नहीं गए। हालांकि प्रमोशन लेने वाले 38 शिक्षक ऐसी स्कूल में जरूर चले गए, जहां शिक्षकों की कमी थी। इसकी सूची गुरुवार को जारी कर दी जाएगी।
153सहायक अध्यापक होंगे शामिल : सहायकअध्यापक से अध्यापक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया बुधवार को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी। 153 सहायक अध्यापक इसमें शामिल हो रहे हैं। इनमें भी अंतिम समय तक बदलाव हो सकता है। बहरहाल प्रमोशन होने से कुछ स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों को लाभ जरूर हो रहा है। ऐसे शिक्षक खास तौर पर अतिशेष की सूची में आने से बच गए हैं, जिनका नाम तो अतिशेष की सूची में गया था, लेकिन उनके यहां सहायक शिक्षक और सहायक अध्यापक प्रमोशन लेकर दूसरी स्कूलों में चले गए या चले जाएंगे।
अतिशेषकी काउंसिलिंग 11 और 12 को : सहायकशिक्षक से शिक्षक और सहायक अध्यापक से अध्यापक पद पर पदोन्नति के बाद सबसे बड़ा काम है अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग। यह 11 और 12 दिसंबर को होगी। जिला शिक्षा अधिकारी आरएन शुक्ला के मुताबिक सुबह 11 बजे से एमएलबी स्कूल में अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग होगी। किस संवर्ग को कब बुलाया जाएगा इसकी जानकारी बुधवार की शाम को डीईओ ऑफिस में चस्पा कर दी जाएगी।
डीईओ कॉर्नर पर उपलब्ध है जानकारी
पोर्टलपर अतिशेष की जानकारी नहीं मिलने की शिकायत आने पर जिला शिक्षा अधिकारी आरएन शुक्ला का कहना है कि अतिशेष शिक्षकों की पूरी जानकारी एजुकेशन पोर्टल के डीईओ कॉर्नर पर देखी जा सकती है। प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल की पूरी जानकारी इसमें है। दावे-आपत्तियां आने के बाद की पूरी जानकारी भी उपलब्ध है। सहायक शिक्षक से शिक्षक और सहायक अध्यापक से अध्यापक पद पर पदोन्नति होने के बाद इस सूची में से कुछ और