- Hindi News
- रेल सुविधाओं के लिए दिल्ली में धरना 21 एवं 22 को
रेल सुविधाओं के लिए दिल्ली में धरना 21 एवं 22 को
सागर | बुंदेलखंडमें रेल सुविधाओं के विस्तार और किसानों की समस्याओं को लेकर सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 एवं 22 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी देते हुए मोर्चा के संरक्षक रघु ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि इस धरने में मोर्चा की ओर से केंद्रीय मंत्री उमा भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन एवं कांग्रेस नेता पीएल पूनिया को भाषण के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुजरे 3 दिसंबर को नई दिल्ली में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से भेंट कर मांग-पत्र देकर चर्चा की है। जिसमें रीवा- पूना ट्रेन चलाने का सुझाव दिया गया। ठाकुर ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हिंदी अनुवाद में त्रुटियों को लेकर मोर्चा की ओर से राष्ट्रपति को पत्र दिया गया था। राष्ट्रपति की ओर से इसकी जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी समिति की सिफारिश के मुताबिक आयोग ने अनुवाद दुरुस्त करने का निर्णय लिया है। इससे हिंदी के परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड के पर्यटन केंद्रों के विकास के लिए चिन्हित कर परिक्रमा पथ बनाने एवं डाॅ. हरिसिंह गौर मेजर ध्यानचंद को भारत र| दिए जाने की मांग भी केंद्र सरकार से की गई है।