- Hindi News
- बीमा क्लेम राशि अब किसानों के खाते में पहुंचेगी
बीमा क्लेम राशि अब किसानों के खाते में पहुंचेगी
सागर . कलेक्टरअशोक कुमार सिंह ने शनिवार को कृषि विभागके अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने फसल बीमा क्लेम के तहत मिली 144.92 करोड़ की राशि को सीधे किसानों के बैंक खाते में पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इसमें में जिले के हर विकासखंड में एक-एक कृषि क्रांति रथ चलेगा। रथ प्रतिदिन 3 गांवों में पहुंचेगा और किसानों को योजनाओं के बारे जानकारी देगा। 2013 के खरीफ सीजन की बीमा दावा राशि 77 हजार 645 रुपए किसानों को मिलनी है।