- Hindi News
- दोपहर में हल्की बौछारें पड़ीं, फिर धूप भी निकली
दोपहर में हल्की बौछारें पड़ीं, फिर धूप भी निकली
दोपहर में हल्की बौछारें पड़ीं, फिर धूप भी निकली
सागर. शनिवारको भी यहां पिछले दिनों की तरह बादल छाए रहे। हल्की बौछारें गिरीं। पिछले 24 घंटे की 3.3 सेमी बारिश को मिलाकर अब तक शहर में 89.5 सेमी बारिश हुई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस अवधि तक सामान्य तौर पर 102 सेमी बारिश हो जानी चाहिए। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा। यह दिन के सामान्य तापमान से 1 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री था। आगामी 24 घंटे के दौरान बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहेगा। कहीं तेज तो कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।