पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रहली का त्रिशला आरती ग्रुप अव्वल

रहली का त्रिशला आरती ग्रुप अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। संतक्षुल्लक गणेश प्रसाद वर्णी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जैन भ्रात संघ के तत्वावधान में आयोजित विराट आरती एवं नृत्य तथा गायन प्रतियोगिता में रहली के त्रिशला आरती ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर सद्भावना महिला मंडल चंद्रप्रभु मंदिर और तृतीय स्थान पर गौराबाई महिला मंडल रहा।
कार्यक्रम में प्रथम तीन के अलावा सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए। प्रतियोगिता में जिले की 13 मंडलियों ने भाग लिया। नमकमंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन श्रेयांस रांधेलिया अध्यक्षता प्रदीप कुमार जैन ने की।