- Hindi News
- तिली वार्ड में अष्टोत्तर साप्ताहिक पारायण शुरू
तिली वार्ड में अष्टोत्तर साप्ताहिक पारायण शुरू
तिली वार्ड स्थित मधुवन ग्रींस कॉलोनी में शनिवार को भागवत महापुराण-अष्टोत्तर साप्ताहिक पारायण अनुष्ठान शुरू हुआ। अनुष्ठान में 108 वेदपाठी कर्मकांडी ब्राहम्ण सात दिन श्रीमद भागवत महापुराण का पारायण करेंगे। यह आयोजन श्रीराम शास्त्री रामचरण शास्त्री के मार्गदर्शन में होगा। मुख्य यजमान शिवहरि गर्ग हैं। पाठकर्ता ब्राह्मणों में भागवताचार्य रसिक बिहारी शास्त्री, राजेश दुबे, महेश दुबे, शिवनारायण गोस्वामी, दिनेश पांडेय, प्रमोद चौबे, कृष्णकांत दुबे, कृष्णकांत द्विवेदी, सूर्यकांत द्विवेदी, रजनीश कृष्ण शास्त्री शामिल हैं। अनुष्ठान 19 सितंबर तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक पारायण मूल पाठ होगा। दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक रसिक बिहारी के प्रवचन होंगे। यह जानकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने दी।
सागर . मधुवन ग्रींस कॉलोनी में पारायण के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई।