पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल बाद भी कोलूघाट का पुल अधूरा, सैकड़ों परेशान

एक साल बाद भी कोलूघाट का पुल अधूरा, सैकड़ों परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जरा सी बारिश होते ही पुल पर पानी, एक दर्जन से ज्यादा गांवों का बिलहरा, जैसीनगर से संपर्क कट जाता है

निज संवाददाता. बिलहरा

बिलहरा-चादोनी के बीच तीन करोड़ की लागत से बेबस नदी के कोलूघाट पर बन रहा पुल अब तक अधूरा है। पुल बनने से दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग आने-जाने के लिए परेशान हैं। कम बारिश होने पर भी कोलूघाट के पुल पर पानी जाता है और दर्जनों गांव का संपर्क टूट जाता है। वर्ष 2013 से चल रहे इस पुल का निर्माण महज 20 प्रतिशत ही हुआ है।

जनता का कहना है पुल पर पानी जाए तो जैसीनगर नहीं जा सकते हैं। लौटकर बिलहरा से सागर और फिर जैसीनगर तक का लंबा सफर तय करना होता है। बारिश के समय यदि कोई बिलहरा से जैसीनगर जाता तो पहले पूछना पड़ता कि कहीं पुल पर पानी तो नहीं है लेकिन इतनी बड़ी समस्या होने के बाद भी काम पूरा नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है काम पूरा करने के अवधि मार्च 2015 है लेकिन अब तक 20 फीसदी काम हुआ है तो मार्च 2015 तक कैसे पूरा होगा?

खजुरिया निवासी पाण्डेय ने बताया कि जब यह पुल मंजूर हुआ था तो ग्रामीणो के मन मे एक आस जगी थी कि अब परेशानी दूर होगी लेकिन समस्या वही है। पनारी निवासी शिवराज साहू ने बताया कि हम लोगों को इसी रास्ते से आना जाना पड़ता है लेकिन पुल पर पानी होने के बाद बिलहरा पर से चक्कर लगाकर जाना पड़ता है।

लोगों का कहना है पुल पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। बारिश में बिलहरा, खेजरा, पनारी, बक्स्वाहा, वीरपुरा, कटंगी, खजुरिया, चॉदोनी, करैय्या, सेमरा आदि गांव के लोग प्रभावित हैं। अभी सात दिन से बेबस नदी का पानी पुल से बह रहा है। सब इंजीनियर रिछारिया का कहना है जून 2015 तक कार्य पूरा हो जाएगा।

ठेकेदार कार्य पूर्ण करने मे लेट होता तो उस पर पैनल्टी लगेगी।